{"_id":"57e6ba2a4f1c1b9b3ba82ffc","slug":"ex-beat-kumaon-regiment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने कुमाऊं रेजीमेंट को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने कुमाऊं रेजीमेंट को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
वालीबाल खेलने को तैयार पूर्व सैनिकों की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की 119 ब्रिगेड के तत्वावधान और थर्ड कुमाऊं के सौजन्य से शनिवार से यहां जीआईसी मैदान में 2 दिवसीय पूर्व सैनिक रैली शुरू हो गई है। रैली का उद्घाटन पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन धनसिंह खाती, वीर चक्र विजेता गंगा सिंह और कार्यक्रम समन्वयक डीएस धानिक ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
इस मौके पर शहीद होशियार सिंह स्मृति वॉलीबाल मैच खेला गया। पूर्व सैनिकों ने कुमाऊं रेजीमेंट की टीम को 25-22, 25-18 के सीधे सेटों में हराया। रैली में आर्मी कैंटीन भी लगाई गई है। कैंटीन में सैनिक, पूर्व सैनिक और उनके परिजनों के अलावा आम लोगों को भी सामान खरीदने की सुविधा दी गई। कैंटीन में लोगों की भारी भीड़ है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमाऊं रेजीमेंट के अधिकारियों, जवानों के अलावा पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन धनसिंह खाती, वीर चक्र विजेता गंगा सिंह, उपाध्यक्ष पुष्कर धामी, महामंत्री लक्ष्मण सिंह, कैप्टेन दीवान सिंह महरा, इंद्र सिंह, मान सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम समन्वयक डीएस धानिक ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इसमें आर्मी बैंड का प्रदर्शन, वॉलीबाल मैच का पुरस्कार वितरण, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मेलन, मेडिकल कैंप और सद्भावना भोजन का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि कैंटीन कल भी खुली रहेगी।
विज्ञापन