फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ex Army Union of Baluwakot

धारचूला में पूर्व सैनिकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ex Army Union of Baluwakot
धारचूला में तहसीलय कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते पूर्व सैनिक। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। गौरव सेनानी कल्याण समिति बलुवाकोट ने विभिन्न मांगों के लिए तहसील कार्यालय में धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को समिति के अध्यक्ष नारायण भट्ट के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने तहसील कार्यालय में एकत्र होकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि बलुवाकोट में एसबीआई की शाखा खोली जाए। एलोपैथिक अस्पताल की स्वीकृति और नोटिफाइड एरिया को फिर से जौलजीबी स्थापित किया जाए। गौरव सेनानियों के बच्चों को उपनल में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाए। सेनानियों के गांव तक सड़क निर्माण किया जाए। ग्रिफ से निकाले गए मजदूरों को फिर से काम पर रखा जाए। सीएसडी कैंटीन में मिलने वाली मदिरा और घरेलू उपयोग की सामग्री वितरण प्रक्रिया पांच से 30 तारीख तक करने की मांग की। पूर्व सैनिक कृष्णा ऐरी ने कहा कि बलुवाकोट बड़ी ग्राम सभा है। लोगों को क्षेत्र में विकास की अधिक जरूरत है, लेकिन इसके बाद भी मांगों की अनदेखी की जा रही है। धरना प्रदर्शन में चंचल ऐरी, रामदत्त भट्ट, भुवन चंद्र, दीवान, सुरेंद्र, नंदन, कल्याण सिंह, भागीरथी, गोमती, राधा देवी आदि रहे।
विज्ञापन

विधायक धामी ने दिया समर्थन
धारचूला (बलुवाकोट)। पूर्व सैनिकों के आंदोलन को विधायक हरीश धामी ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने क्षेत्र के विकास के लिए जायज मांग की है। इनकी मांगों को सरकार ने पूरा करना चाहिए। उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए विश्राम गृह बनाने की घोषणा की। राष्ट्रपिता बापू की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख धन सिंह ने की वार्ता
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। उन्होंने मोटर मार्ग निर्माण और मिलन केंद्र निर्माण की प्रक्रिया के संबंध में बताया। इसके साथ एसबीआई और एलोपैथिक अस्पताल खोलने की मांग का समर्थन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed