फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Everyone hopes to get something from the budget

Pithoragarh News: सभी को है बजट से कुछ न कुछ मिलने की उम्मीद

Tue, 30 Jan 2024 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 Jan 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Everyone hopes to get something from the budget
पिथौरागढ़। एक फरवरी को आने वाले आम बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। व्यापारी वर्ग जहां व्यापारियों के हित के लिए सरकार के बजट में प्रावधान करने की उम्मीद लगा रहा है, वहीं बेरोजगार शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद में हैं। वहीं पहाड़ पर ट्रेन चलने की उम्मीद टनकपुर के लोग और व्यापारी लगाए हुए हैं। लोग चाहते हैं कि सरकार को टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन को अब पाइपलाइन से निकालकर मूर्त रूप देने की कवायद करनी चाहिए।
विज्ञापन

--
ऑनलाइन व्यापार से दुकान चलाने वाला आम व्यापारी परेशान है। व्यापारी समय पर जीएसटी जमा कर रहा है। ऑनलाइन व्यापार के तेजी से बढ़ने के कारण आम व्यापारी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस बजट में सरकार को ऑनलाइन व्यापार के लिए भी नियम तय करने चाहिए ताकि दुकानदारों की रोजी-रोटी भी चल सके। - गौरव साहनी, व्यापारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन


--
बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाना चाहिए। खाद्यान्न और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम नियंत्रित होने चाहिए। इस समय ऑनलाइन कारोबार तेजी से बढ़ने के कारण व्यापारी वर्ग काफी परेशान है। दुकान का किराया, जीएसटी से लेकर तमाम खर्चे छोटे व्यापारियों के लिए निकालने मुश्किल हो रहे हैं। - शंकर दत्त पांडेय, व्यापारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- सरकार को आम बजट में शिक्षा और रोजगार का ध्यान रखना चाहिए। सरकारी क्षेत्र में नौकरियों के अवसर लगातार घट रहे हैं। बेरोजगार आज रोजगार के लिए भटक रहा है। इसके चलते बेरोजगारों की कतार बढ़ती जा रही है। सरकार को इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश करना चाहिए। - चंचल सिंह बोरा, युवा पिथौरागढ़।
--
शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार को बजट में प्रावधान रखना चाहिए। इसके अलावा सरकार को बेरोजगारों को ध्यान में रखते हुए बजट बनाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक युवाओं को समय से रोजगार मिल सके। सस्ती शिक्षा नीति और रोजगार के अवसर पैदा हों, इसे ध्यान में रखते हुए सरकार को बजट पेश करना चाहिए। - अभिषेक सिंह, युवा पिथौरागढ़।

--
रेल बजट को लेकर लोगाें की उम्मीद
रेल बजट में गरीबों के हितों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उम्मीद है कि यात्री टिकट के साथ ही माल भाड़े में भी रियायत मिलेगी। इससे महंगाई पर भी अंकुश लगेगा। साथ ही आम जनता को भी लाभ मिलेगा। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी सरकार को आगे बढ़ना चाहिए। - विजय बिष्ट, मोबाइल के व्यवसायी, टनकपुर।
- विजय बिष्ट। संवाद
--
रेल बजट में मोदी सरकार को यात्रा में छूट देनी चाहिए। महानगरों के लिए रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए बजट में प्रावधान किया जाए। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन को भी मूर्त रूप देने की जरूरत है। - सागर, युवा, वर्कशाप रोड, टनकपुर।
- सागर। संवाद
--
टनकपुर से देहरादून, लखनऊ और दिल्ली के लिए रेल सेवा को और अधिक बेहतर किया जाना चाहिए। इसके लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ानी चाहिए। इससे व्यापारी वर्ग समेत सभी को सुविधा मिलेगी। सरकार को माल भाड़े में रियायत देनी चाहिए। उम्मीद है कि बजट में इस पर ध्यान दिया जाएगा। - संजय वर्मा, सर्राफा व्यापारी, टनकपुर।
- संजय वर्मा। संवाद
--
युवाओं को भी यात्रा में छूट का प्रावधान मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय बजट में इस ओर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है। बजट में छोटे-छोटे शहरों को महानगरों से जोड़ने के लिए विशेष रेलों का संचालन अधिक करने का प्रावधान जरूरी है। पहाड़ को रेल लाइन से जोड़ने के लिए टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के लिए बजट में घोषणा होनी चाहिए। - विशाल सिंह, युवा, टनकपुर।
- विशाल सिंह। संवाद
--
बजट से उम्मीद

बजट को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं। विशेषकर व्यापारी वर्ग को हर वर्ष बजट से काफी उम्मीदें रहती हैं। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण इस बार बजट में व्यापारियों के हितों के लिए कार्य होगा इसकी उम्मीद है। टैक्स में छूट व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। - भगवतशरण राय, व्यापारी, चंपावत।
--

बाजार में महंगाई की मार है। ऐसे में सरकार के बजट से लोगों विशेषकर व्यापारियों ने काफी आस लगा रखी है। दैनिक उपयोग के सामानों के साथ ही खाद्य सामग्री और सब्जियों के दामों में राहत मिलनी चाहिए। महंगाई पर अंकुश लगाने वाले बजट की उम्मीद है। - शंकर दत्त शर्मा, व्यापारी, चंपावत।
--

राज्य में तमाम तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बरती जा रही है। उम्मीद है कि इस बार का बजट युवाओं और बेरोजगारों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र होगा। युवाओं और बेरोजगारों को बजट से काफी उम्मीद हैं। सरकार को देश के युवाओं के हित का बजट जारी करना चाहिए। - नवीन सिंह, बेरोजगार, चंपावत।

--

देश और राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। ऐसे में युवाओं को उम्मीद है कि आम बजट में युवाओं का खास ख्याल रखा जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार को योजनाओं की घोषणा करनी चाहिए। युवाओं और बेरोजगारों का बजट में ख्याल रखा जाना चाहिए। - सूरज भट्ट, बेरोजगार, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed