फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Even after four years, the Valley Bridge was not built on the way connecting the China border

Pithoragarh News: चार साल बाद भी चीन सीमा को जोड़ने वाले रास्ते में नहीं बना वैली ब्रिज

Thu, 13 Jul 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 13 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Even after four years, the Valley Bridge was not built on the way connecting the China border
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। मल्ला जोहार के माइग्रेशन गांव रिलकोट में झपांगती गाड़ में चार साल बाद भी वैली ब्रिज नहीं बन पाया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोग यहां पर लंबे समय से पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। माइग्रेशन गांव रिलकोट में बीआरओ की ओर से बनाया गया वैली ब्रिज चार वर्ष पूर्व एवलांच आने से टूट गया था। पुल के टूटने के बाद हर बरसात में लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सर्वाधिक परेशानी सीमा पर जाने वाले आईटीबीपी और सेना के जवानों को उठानी पड़ती है। इसके अलावा मवेशियों के साथ माइग्रेशन पर जाने वाले ग्रामीणों को भी जोखिम उठाना पड़ता है। मल्ला जोहार विकास समिति के श्रीराम सिंह धर्मशक्तू ने डीएम को पत्र भेजकर जल्द यहां पर वैली ब्रिज बनाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed