फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Even after 22 years there is no bus facility from Gangolihat to Dehradun

Pithoragarh News: 22 साल बाद भी गंगोलीहाट से देहरादून के लिए बस सुविधा नहीं

Tue, 13 Jun 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 13 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Even after 22 years there is no bus facility from Gangolihat to Dehradun
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जिले के सबसे बड़े विकासखंड गंगोलीहाट से प्रदेश की राजधानी देहरादून के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग लंबे समय से बस सुविधा की मांग उठाते आ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि प्रदेश की राजधानी में अक्सर लोगों का काम पड़ता है। बस नहीं होने के कारण उन्हें राईआगर, घाट, हल्द्वानी, टनकपुर पहुंच बस या टैक्सी बदलनी पड़ती है। इससे उनका समय और धन दोनों बर्बाद होता है। क्षेत्र के लोगों ने शीघ्र देहरादून के लिए सीधी बस सेवा संचालित किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

कोट
राज्य बने हुए 23 साल हो गए हैं। आज तक गंगोलीहाट से देहरादून के लिए बस संचालित नहीं हो पाई है।- कल्याण सिंह धानिक, राज्य आंदोलनकारी और यूकेडी नेता।
कल्याण सिंह धानिक। संवाद
कोट
बेल, भेरंग और बिलाड पट्टी के 50 हजार से अधिक लोगों के लिए सीधे देहरादून तक बस सेवा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। - वीरेंद्र सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह। संवाद
कोट
उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना विकास और सुविधाओं को लेकर थी। लेकिन राज्य बनने के बाद यह पूरी नहीं हो पाई। - किशन चंद्र उप्रेती, सामाजिक कार्यकर्ता
किशन चंद्र उप्रेती। संवाद
कोट
युवाओं का कोचिंग और प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए आए दिन देहरादून जाना होता है। बस नहीं होने से दिक्कत होती है। - कमल सुगड़ा, युवा।
कमल सुगड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed