फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Evaluation of board exam answer sheets completed

Pithoragarh News: बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

Wed, 10 Apr 2024 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 10 Apr 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of board exam answer sheets completed
लोहाघाट जीआईसी मूल्यांकन केंद्र में मूल्यांकन के बाद प्रपत्र तैयार करते ​शिक्षक। स्रोत: ​शिक्षक
पिथौरागढ़/लोहाघाट। बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। पिथौरागढ़ जिले में मूल्यांकन के लिए केएनयू जीआईसी को केंद्र बनाया गया था। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि हाईस्कूल की 27 हजार और इंटर की 28 हजार कापियों का मूल्यांकन कर लिया गया है। मूल्यांकन के लिए 15 टेबल बनाई गई थीं। मूल्यांकन के लिए 250 शिक्षक और कर्मचारी तैनात थे। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को कऍपियां रामनगर बोर्ड को भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन

इधर लोहाघाट में भी पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। मूल्यांकन के दौरान 39,065 (हाईस्कूल की 36065 तथा इंटरमीडिएट की तीन हजार) उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

उप नियंत्रक चौबे ने बताया कि बताया है कि मूल्यांकन केंद्र में विभिन्न जनपदों से आए हुए 112 परीक्षक, 20 अंकेक्षक और 10 उप प्रधान परीक्षक लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि पूर्ण पारदर्शिता और शांति पूर्वक ढंग से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य संपन्न हो गया है। मूल्यांकन कार्य में सह उप नियंत्रक विक्रमाजीत सिंह चौहान, नवीन चंद्र उप्रेती, स्ट्रांग रूम प्रभारी बीके सिंह, राजेंद्र गिरि, कैलाश चंद्र, दीपक भट्ट, हरिहर चंद्र, हेम चंद्र पांडेय, विनोद पांडेय आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed