फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Equipment got damaged due to high voltage, people demanded compensation

Pithoragarh News: हाई वोल्टेज से फुंके उपकरण, लोगों ने मांगा मुआवजा

Thu, 07 Aug 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 07 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Equipment got damaged due to high voltage, people demanded compensation
थल (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में फुंका ट्रांसफार्मर बदलने से बिजली आपूर्ति तो बहाल हुई लेकिन हाई वोल्टेज से कई घरों में उपकरण फुंक गए। प्रभावित लोगों ने यूपीसीएल से मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को ट्रांसफार्मर फुंकने से सल्यालगांव सहित आधे बाजार में बिजली गुल हो गई थी। देर शाम यूपीसीएल ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की। करीब एक घंटे बाद हाई वोल्टेज आने से कई घरों में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी बल्ब सहित अन्य बिजली के उपकरण फुंक गए। व्यापारी भास्कर भट्ट ने बताया कि दुकान में रखे दो फ्रिज फुंक गए हैं। अनिल कार्की की दुकान में एक, गंगा सिंह मेहता की दुकान में दो, भुवन भट्ट की दुकान में एक फ्रिज जबकि हरि शंकर की दुकान में एक फ्रिज और एक पंखा फुंक गए।
विज्ञापन

इसी तरह सत्यालगांव और बलतिर में घरों में लगे एलईडी बल्ब सहित अन्य उपकरण फुंक गए। यूपीसीएल के अवर अभियंता नवल निखुर्पा ने बताया कि लाइन टूटने से हाई वोल्टेज की समस्या पैदा हुई थी। लाइन को ठीक कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed