फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   eople from Khimsuwa village, sitting on dhakail

तहसील में धरने पर बैठे खिमसुवा गांव के लोग

Thu, 13 Jun 2019 12:10 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 13 Jun 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
eople from Khimsuwa village, sitting on dhakail
धारचूला में कीड़ा जड़ी विवाद मामले में धरना देते ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
 खेत गांव के रपक्या बुग्याल में कीड़ाजड़ी दोहन की अनुमति देने के लिए खिम सुवा के लोगों ने बुधवार को तहसील कार्यालय परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन


बुधवार को खिम, सुवा के लोग भारी संख्या में सुबह नौ बजे ही तहसील कार्यालय पहुंचकर धरनेे पर बैठ गए। इन लोगों ने रपक्या बुग्याल से कीड़ाजड़ी दोहन के लिए पास जारी करने और सोमवार को बुग्याल में खिम सुवा के लोगों के साथ हुई थी मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। कहा कि बुग्याल में खिम सुवा के लोगों को कीड़ाजड़ी दोहन का अधिकार दिया जाना चाहिए। उपजिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।


उपजिलाधिकारी वरुण अग्रवाल ने बताया कि रपक्या बुग्याल बेनामी जगह होने के कारण इसकी रिपोर्ट जिला स्तरीय समिति को भेज दी गई है। समिति की जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी। धरने पर खुशाल सिंह, महिमन सिंह, शेर सिंह, नवीन सिंह, ज्ञान सिंह, कुंदन सिंह, मंजू देवी, तुलसी देवी, विमला देवी, जमुना देवी, पार्वती देवी, शांति देवी समेत तमाम लोग बैठे। उधर, सोमवार की मारपीट में घायल मोहन सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed