{"_id":"92289cfeb4e11c9c2dee75f49289ca1a","slug":"english-medium-school-will-be-five-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में पांच स्कूल हो जाएंगे अंग्रेजी मीडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में पांच स्कूल हो जाएंगे अंग्रेजी मीडियम
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के भीतर अंग्रेजी मीडियम हो जाएंगे। शासन से आदेश प्राप्त होते ही खंड शिक्षाधिकारी मोहन चंद्र और उपशिक्षा अधिकारी हिमांशु कुमार ने प्राथमिक विद्यालय कुटी का निरीक्षण कर ताजा स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी देते हुए खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि शासन ने प्राथमिक विद्यालय कुटी, प्राथमिक विद्यालय देवल, राजकीय हाईस्कूल गुंजी, जीआईसी धारचूला और बरम को आदर्श विद्यालय घोषित किया है। अब इन विद्यालयों में अप्रैल से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। प्राथमिक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएगी और कोचिंग, कॅरियर काउंसलिंग, स्पीकिंग कोर्स सहित अंग्रेजी माध्यम के प्राइवेट स्कूलों से अच्छे पाठ्यक्रम बच्चों को मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि शहर में प्राथमिक विद्यालय कुटी छात्र संख्या, लोकेशन, स्टेंडर्ड सभी मानकों के दृष्टि से आदर्श विद्यालय के लिए पूरी तरह अनुकूल है। इंटर में कक्षा 6 से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू की जाएगी और कक्षा के बढ़ने के अनुसार ही अंग्रेजी माध्यम भी बढ़ता जाएगा और पांच वर्ष में विद्यालय पूरी तरह से अंग्रेजी माध्यम में तब्दील हो जाएगा। इस अवसर पर किशन नबियाल, आभा फकलियाल आदि उपस्थित थे। जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, क्षेत्र प्रमुख नेत्र कुंवर, नगर पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा आदि ने इसे सरकार का लोकप्रिय फैसला बताते हुए का स्वागत किया।