इंजीनियरों ने की स्थायी स्थानांतरण नीति की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताली इंजीनियरों ने स्थायी स्थानांतरण नीति बनाने, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में तैनात इंजीनियरों को ग्रेड पे के बराबर सीमांत भत्ता दिए जाने की मांग भी उठा दी है। इंजीनियरों की हड़ताल के कारण सभी विकास कार्य ठप हो गए हैं। हड़ताली इंजीनियरों ने टकाना स्थित संगठन के भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर चल रही हड़ताल में सभी विभागों के इंजीनियर शामिल हो गए हैं। इस कारण ठेकेदारों को भुगतान की समस्या पैदा हो गई है। काम की एमबी नहीं बन पा रही है। हड़ताली इंजीनियरों ने यह भी कहा है कि यदि काम की गुणवत्ता में कोई कमी होगी तो उसके लिए इंजीनियर जिम्मेदार नहीं रहेंगे। प्रदर्शन में अनिल कुमार, नीरज चौहान, मनोज खाती, आनंद प्रसाद, रुचि भट्ट, रुचि जंगपांगी, चंदन कोहली, राजेश राम, गुंजन बोरा, तनुजा तिवारी, वंदना रावत, अमर जुकरिया आदि शामिल हुए। अध्यक्षता एलपी जोशी ने और संचालन प्रदीप नेगी ने किया।