{"_id":"67bcae53b092577ffd016d7f","slug":"engineering-college-created-a-stir-with-technical-and-cultural-talent-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-120477-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी और सांस्कृतिक प्रतिभा से धूम मचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी और सांस्कृतिक प्रतिभा से धूम मचाई
Mon, 24 Feb 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में दो दिनी अंतरिक्ष 2025 कार्यक्रम का आगाज हुआ। पहले दिन ही छात्रों ने तकनीकी के प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुति से धूम मचाई।
सोमवार को पहले दिन के आयोजन का संस्थान के निदेशक प्रो. हरद्वारीलाल मंडोरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र में प्रो. मंडोरिया ने तकनीकी उत्कृष्टता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। इस दौरान छात्रों में तकनीकी वाद-विवाद और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगिता हुई। इनमें छात्रों ने अपने तार्किक और विश्लेषणात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। तकनीकी प्रतियोगिताओं में तकनीकी वाद-विवाद, 3 डी एक्सपाइट, ग्लिच हंट, कैड क्लैश, पेपर ग्लाइडिंग एक्स्ट्रावैगेंजा आदि शामिल रहे। ई-स्पोर्ट्स श्रेणी में भी अनेक रोमांचक गेम्स का आयोजन किया गया। प्रतिस्पर्धाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। क्षेत्रीय समूह नृत्य में रंगताली ग्रुप और नृत्य जंक्शन ग्रुप ने अपनी प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध किया। फ्यूजन गर्ल्स ने आधुनिक और पारंपरिक नृत्य के संयोजन से, 2 मिनट्स टू फेम में प्रतिभागियों ने अपने अनूठे हुनर से सभी को प्रभावित किया। राजस्थानी लोकनृत्य की रंगीन छटा देखने को मिली। दीवार में चित्र उकेरे। संचालन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र उत्तम तिवारी और रुद्रांश जोशी ने किया। इस मौके पर डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. अभिषेक पाठक, एकेडमिक डीन डाॅ. देव प्रकाश सत्संगी आदि मौजूद रहे।