{"_id":"6a3ac24a254102e0c00ff3d5","slug":"encroachments-on-the-citys-narrow-roads-have-compounded-difficulties-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-143380-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नगर के संकरे रास्तों पर अतिक्रमण से बढ़ी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नगर के संकरे रास्तों पर अतिक्रमण से बढ़ी मुश्किल
Tue, 23 Jun 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में बेकाबू अतिक्रमण के कारण राहगीर बेहाल हैं। दुकानों के बाहर सड़कों तक सामान सजे होने से संकरे रास्तों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। अत्यधिक भीड़ और धक्का-मुक्की के चलते अब राहगीरों के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़े की नौबत आ रही है।
नगर की सड़कों और रास्तों पर अतिक्रमण हटाने के अक्सर दावे होते हैं। इनकी हकीकत जानने के लिए संवाद न्यूज एजेंसी ने बाजार की पड़ताल की। नगर के सिमलगैर, सुभाष चौक, नई बाजार, धर्मशाला लाइन, सुनार गली, पुराना बाजार सहित अन्य बाजारों आधी सड़क और पैदल रास्तों तक सामान सजाकर अतिक्रमण किया गया है। ऐसे में बाजारों से खरीदारी और आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांधी चौक, सुनार गली, सिमलगैर बाजार, धर्मशाला लाइन में रोजाना सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। रास्तों और सड़कों पर अतिक्रमण से लोगों का कुछ देर खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा है। हैरानी है कि अभियान के दौरान रास्ते और सड़कें साफ नजर आती हैं। अभियान बंद होते ही फिर से वही हालात पैदा हो जाते हैं। नगर निगम भी अतिक्रमण हटाने के सिर्फ दावे कर अपनी जिम्मेदारी से हाथ पीछे खींच रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
बोले लोग
आबादी बढ़ रही है और नगर के बाजारों में सड़क, रास्तों में आवाजाही मुश्किल हो रही है। रास्ते और सड़कें अतिक्रमण की जद में हैं। इस पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है।-जगदीश धामी, पूर्व छात्र नेता
-- -- -- -
नगर की सड़कों और रास्तों पर पैदल चलना मुश्किल है। इन बाजारों से निकलने में काफी समय लग रहा है। अतिक्रमण इसका प्रमुख कारण है। यदि अतिक्रमण हटेगा तो इससे सभी को राहत पहुंचेगी। दुकानों में भी पूरा समय दिया जा सकता है। -संदीप थापा, पिथौरागढ़
-- -- -- -- --
नगर निगम समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाता है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होती है। जल्द ही फिर से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। -राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़