फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Enactment of the dialogue between Sita and Hanuman, and the burning of Lanka

Pithoragarh News: सीता हनुमान संवाद, लंका दहन का मंचन

Mon, 19 Oct 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 19 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Enactment of the dialogue between Sita and Hanuman, and the burning of Lanka
चंपावत। श्री राम सांस्कृतिक व जन कल्याण समिति की रामलीला का मंचन जारी है। सातवें दिन हनुमान-विभीषण, रावण-सीता और हनुमान-सीता संवाद का मंचन हुआ। इसके बाद लंका दहन की लीला भी दिखाई गई।
विज्ञापन

मंचन का शुभारंभ लडवाल फाउंडेशन के निदेशक नरेंद्र सिंह लडवाल और केएमवीएन के निदेशक रोहित बिष्ट ने किया। नरेंद्र सिंह लडवाल ने समिति के 25वें वर्ष रामलीला मंचन की सराहना की। उन्होंने कहा कि समिति सांस्कृतिक विरासत को युवा पीढ़ी से जोड़ रही है।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष तारादत्त पांडेय ने बताया कि इस बार पहली बार महिला पात्र भी रामलीला में अभिनय कर रही हैं। सीता की भूमिका में कुमकुम पंत के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर किया। राम, लक्ष्मण, हनुमान और रावण जैसे प्रमुख पात्रों का अभिनय चंद्रशेखर फुलारा, सचिन गड़कोटी, अशोक बिष्ट और विष्णुदत्त जोशी ने किया। संचालन कैलाश जोशी ने किया। यहां कैलाश अधिकारी, सुरेश जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं चंपावत के मल्ली हाट में रामलीला मंचन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
रीठासाहिब, गोली बिरगुल में रामलीला शुरू
रीठासाहिब (चंपावत)। रीठा साहिब में रविवार को रामलीला मंचन शुरू हो गया है। प्रथम दिवस रावण का कैलाश पर्वत उठाने से लेकर राजा दशरथ के पुत्र प्राप्ति यज्ञ तक की लीला का मंचन किया गया। रामलाल कमेटी के भोला सिंह बोहरा, प्रधान कुंदन सिंह, जगदीश सिंह, अनिल वर्मा आदि ने मंचन का शुभारंभ संयुक्त रूप से किया। इधर आदर्श रामलीला कमेटी गोली बिरगुल की 37वें वर्ष की रामलीला मंचन का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य निर्मला महराना और विशिष्ट अतिथि प्रधान बिरगुल सरिता महराना, प्रधान गोली नीमा बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने सभी का आभार जताया। यहां दायित्वधारी मुकेश महराना, राजेंद्र सिंह महराना, बीरू बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed