फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Empty village today can not find the worship maids

गांव खाली, कन्या पूजन को नहीं मिल रही कन्याएं

Thu, 14 Apr 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना Updated Thu, 14 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Empty village today can not find the worship maids
गांव खाली - फोटो : अमर उजाला

गांवों में सड़क, बिजली, चिकित्सा और शिक्षा की सुविधा न होने से कई गांव खाली हो गए हैं। लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए लगातार शहरों को जा रहे हैं, जिस कारण अब गांवों में नवरात्र के समय कन्या पूजन के लिए 10 से कम वर्ष की कन्याएं भी नहीं मिल पा रही हैं। गांवों में अब सिर्फ गरीब और अनुसूचित जाति के कुछ परिवार ही रह गए हैं।

विज्ञापन


डिगरा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह ने बताया कि उनके गांव में 150 परिवारों में से मात्र 20 परिवार ही रहे हैं, जिनमें से 12 परिवार अनुसूचित जाति और 8 परिवार सामान्य जाति के बचे हैं। लोग हाड़तोड़ मेहनत कर बच्चों को शहरों में पढ़ाने के लिए मजबूर हुए हैं। गुड़ोली के कवींद्र पांडे, राजेंद्र पांडे, मदन पांडे का कहना है कि गांव में 300 परिवारों में से 100 परिवार ही रह गए हैं। पढ़ाई के लिए गांव से लोगों का शहरों की ओर जाने का क्रम लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता दीपक पांडे कहते हैं कि लोगों का गांव से टूटता मोह चिंता का विषय है। क्षेत्र में सभी गांवों में अब गिने-चुने परिवार ही बसे हैं। गांव, खेत खलिहानों के खाली होने के पीछे शासन भी जिम्मेदार है। कहा कि अगर गांव में लोगों को अच्छी शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पानी, बिजली की सुविधा मिलती तो लोग इस तरह गांव नहीं छोड़ते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed