फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Empty chair DM 15 days in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में 15 दिन से डीएम की कुर्सी खाली

Fri, 07 Oct 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 07 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Empty chair DM 15 days in Pithoragarh
पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

जिले में 15 दिन से जिलाधिकारी की कुर्सी खाली पड़ी है। निवर्तमान जिलाधिकारी एचसी सेमवाल 23 सितंबर को यहां से रिलीव हो गए थे। उनकी जगह आईएएस अधिकारी नितिन भदौरिया की तैनाती हुई थी, लेकिन अब तक उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। वहीं, सीमांत जिले में 15 दिन से डीएम की कुर्सी खाली रहने पर भाजपा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री और जिले के कांग्रेसी विधायकों का पुतला फूंका। कहा कि डीएम के न होने से प्रशासनिक व्यवस्था चौपट हो गई है। विकास के कामों पर असर पड़ रहा है। ग्रामीण अंचलों से आने वालों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि जिले के कांग्रेसी विधायक अपनी पसंद का डीएम लाने में अड़े हैं। इसी कारण अब तक यहां पर डीएम की तैनाती नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायकों को जिले के विकास की नहीं वरन अपनी और अपने चहेतों के विकास की चिंता है। पुतला दहन के समय किशन खड़ायत, इंदर लुंठी, गणेश भंडारी, ललित मोहन भट्ट, राम सिंह बिष्ट आदि कार्यकर्ता थे। इधर, यूकेडी के जिला उपाध्यक्ष चांद सिंह धामी ने कहा कि सीमांत जिले में अब तक डीएम की तैनाती न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि धारचूला, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग में एसडीएम नहीं हैं। तहसीलदारों के पदों पर नियुक्ति नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed