फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Electricity failure due to panel failure, dialysis could not be done

Pithoragarh News: पैनल की खराबी से बिजली गुल, नहीं हो सका डायलिसिस

Wed, 09 Jul 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 09 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure due to panel failure, dialysis could not be done
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली मरीजों को तकलीफ दे रही है। बुधवार को बेस अस्पताल में लगे बिजली के पैनल में खराबी के चलते आपूर्ति बाधित रहने से पहली शिफ्ट के मरीजों का डायलिसिस नहीं हो सका। दूर गांवों से डायलिसिस के लिए पहुंचे मरीजों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिले के लिंठ्यूड़ा स्थित बेस अस्पताल में हंस फाउंडेशन की ओर से डायलिसिस यूनिट स्थापित की गई है। यहां हर रोज किडनी के 14 मरीजों की डायलिसिस होती है। किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है। लोगों को हल्द्वानी या दिल्ली नहीं जाना पड़ रहा है। इससे मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिल रही है लेकिन विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बार डायलिसिस प्रभावित हो जाता है। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। बेस अस्पताल में बिजली के कनेक्शन के लिए लगे पैनल में खराबी के चलते सुबह के समय डायलिसिस मशीनें बंद रहीं। इससे डायलिसिस के लिए दूर-दूर पहुंचे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए खरीदा गया जनरेटर लंबे समय खराब है। सात डायलिसिस मशीनों के संचालन के लिए लाखों रुपये की लागत से जनरेटर खरीदा गया है लेकिन बिजली नहीं होने पर इसका कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
पैनल में खराबी के चलते सुबह की शिफ्ट में डायलिसिस के लिए मरीजों को परेशान होना पड़ा। जल्द पैनल को ठीक कर लिया जाएगा। डायलिसिस के लिए मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। - अजय आर्या, प्राचार्य, बेस अस्पताल पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed