फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Electricity cut off for four days, current of anger ran among the villagers

Pithoragarh News: चार दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों में दौड़ा गुस्से का करंट

Thu, 12 Jun 2025 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Jun 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for four days, current of anger ran among the villagers
थल के बल्याऊं में यूपीसीएल के ​खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। चार दिन से बिजली गुल रहने से परेशान बल्याऊं गांव की महिलाओं का धैर्य बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। महिलाओं ने यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द आपूर्ति सुचारु न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि चार दिन से गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। उन्हें मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन करना पड़ रहा है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। चार्ज न होने से मोबाइल फोन बंद हैं और उनका अपनों से बात करना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान सोनी महर ने बताया कि बिजली न होने से सबसे अधिक दिक्कत रात में हो रही है। जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने से में डर लग रहा है। उन्होंने यूपीसीएल से जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में द्रौपदी देवी, बबीता देवी, माधवी देवी, हंसा महर, सुरेश सिंह, नारायण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed