फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Election of Vyapar mandal in Pithauragarh

चुनाव तक यथावत रहेगी व्यापार मंडल की कार्यकारणी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Election of Vyapar mandal in Pithauragarh
पिथौरागढ़ व्यापार भवन में आयोजित बैठक में मौजूद व्यापारी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। व्यापार भवन में हुई बैठक में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अभी चुनाव न कराने और चुनाव होने तक पुरानी कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल के संरक्षक जगदीश पुनेड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 अगस्त को युवा व्यापार मंडल के गठन की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन

बैठक में फेरी वालों पर रोक के लिए विशेष टीम बनाने, सड़क पर फड़ आदि लगाकर रास्ता बाधित करने वालों पर कार्रवाई के लिए नगर पालिका को प्रस्ताव देने पर चर्चा की गई। संगठन के संरक्षक जगदीश पुनेड़ा, सहचुनाव अधिकारी नवीन जोशी, आपात सेवा समिति के साथ वरिष्ठ व्यापारी राजेंद्र चिलकोटी ने युवा व्यापार मंडल के गठन का समर्थन किया।
विज्ञापन

कहा कि अभी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कोविड की तीसरी लहर के मद्देनजर आगामी चुनाव को टाला गया है। परिस्थिति सामान्य होते ही संरक्षक मंडल की ओर से चुनाव की घोषणा की जाएगी। वर्तमान कार्यकारिणी कार्य करती रहेगी। युवा व्यापार मंडल के मनोनयन पर चयन वरिष्ठ व्यापारी और वर्तमान कार्यकारिणी निर्णय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए युवा व्यापार मंडल का गठन जरूरी है। युवा व्यापार मंडल की नियमावली बनाने का जिम्मा वरिष्ठ व्यापारी कैलाश वर्मा को सौंपा गया। 15 अगस्त को झंडारोहण होगा।

मिठाई बांटने के बाद युवा मंडल की घोषणा संरक्षक मंडल की ओर से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सस्ता गल्ला संगठन से कैलाश जोशी, सचिव संतोष बिष्ट, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी, दिनेश जोशी, दलीप वल्दिया, चंद्रप्रकाश खत्री, रामू वर्मा, दीपक जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed