फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ekadashi Holi Rang Dhoom

Pithoragarh News: जनपद में रंग पड़ने के साथ ही होली की धूम शुरू

Thu, 02 Mar 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 02 Mar 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Ekadashi Holi Rang Dhoom
पिथौरागढ़। जनपद में बृहस्पतिवार को एकादशी को रंग पड़ने के साथ ही होली की धूम शुरू हो गई है। इस दौरान जगह-जगह चीर बंधन किए गए।
विज्ञापन


पुनेड़ी, दाड़िमखोला, बड़ौली, पपदेव, चंडाक, ऐंचोली आदि क्षेत्रों में होली शुरू हो गई है। बुजुर्ग बैठकी के साथ ही खड़ी होली गायन में मशगूल हो गए हैं। भक्तिरस की होली के साथ ही रागों की होली जगह-जगह शुरू हो गई है। हारमोनियम और तबले की थाप पर रात के समय लोगों की होली तो सुबह ढोलक की थाप पर भक्तिरस की होली गायन किया जा रहा है।

महिलाएं भी घर-घर होली गायन कर रही हैं। पंडित नीरज जोशी ने बताया कि व्रत वाली एकादशी शुक्रवार को है। रंगों की एकादशी बृहस्पतिवार को दो बजे तक थी।

कागा सखी री शगुन भयारी पिया के आवन को...
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में महिलाओं की खड़ी होली जोरों पर है। जाखनी स्थित गिरीश पंत के आवास पर होली कार्यक्रम किया गया। महिलाओं ने कागा सखी री शगुन भयोरी पिया के आवन को, अपने ही रंग में रंगा दो ओ मोहन गिरधारी, लाल रंग डालो गुलाबी रंग डालो आदि होली गायन किया। होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाकर रंग उड़ाया। इस मौके पर सरिता पंत, संगीता भट्ट, दीपा जोशी, दमयंती पांडेय, रमा जोशी, दया, भगवती, कमला, किरन, लक्ष्मी आदि थे।
विज्ञापन


गणाई गंगोली में बांधी गई मुख्य चीर
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। एकादशी के दिन चीर बांधकर विधिवत होली की शुरुआत हो गई है। मुख्य चीर गणाई गंगोली में बांधी गई। हर गांव की अलग-अलग होली होती है। कूना, गणाई गंगोली, तपोवन, गुणाकिटान, गोदीगाड़ गांवों में होली गायन, नाटक आदि कर लोग होली मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवल दरबार में भी होली शुरू
अस्कोट/कनालीछीना (पिथौरागढ़)। एकादशी के दिन चीर बांधकर विधिवत होली की शुरुआत पंडित नारायण दत्त पंत ने करवाई। मुख्य चीर देवल दरबार में बांधी गई। 25 वर्ष पहले सिर्फ देवल दरबार से होली की शुरुआत होती थी जो छरड़ी तक सभी गांवों में जाती थी। अब खोलिया गांव, दयाकोट, हिनकोट क्षेत्र की होली होती है जबकि गर्खा, भागीचोरा, नरेत, हेलपिया, बगड़ीहाट, तीतरी, चमलेख, रसगाड़ी आदि गांवों में अलग से होली कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कनालीछीना विकासखंड के भी मिताड़ीगांव, गुड़ौली सहित अन्य गांवों में होली गायन शुरू हो गया है। पुरुष और महिलाएं घर-घर जाकर होली गायन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed