{"_id":"63693e9acfaa67357f3d2d04","slug":"efforts-will-be-made-to-fill-the-vacant-posts-director-of-education-pithoragarh-news-hld481234030","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्त पदों को भरने के प्रयास किए जाएंगे: शिक्षा निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्त पदों को भरने के प्रयास किए जाएंगे: शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जीजीजीआईसी में निरीक्षण करते शिक्षा निदेशक माध्यमिक आरके कुंवर। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले के भ्रमण में आए शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) आरके कुंवर ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभाग, अभिभावक शिक्षक संघ, शिक्षा विभाग के कर्मचारी संगठनों से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। शिक्षा निदेशक ने कहा कि रिक्त पदों को जल्द भरने के प्रयास किए जाएंगे।
शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने सोमवार को नगर के जीआईसी, जीजीजीआईसी, एसडीएस, जीआईसी गुरना आदि विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों के रिक्त पदों, एकेडमी कैलेंडर, शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगात्मक कार्यों, जीर्णशीर्ण भवन की स्थिति, पाठ्य पुस्तकों की स्थिति, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी समेत 42 बिंदु पर जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से सवाल जवाब भी किए।
सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि शिक्षा निदेशक ने धारचूला, मुनस्यारी, बलुवाकोट, थल आदि क्षेत्रों के विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डीईओ हवलदार प्रसाद आदि मौजूद थे। एसडीएस में प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट, जीआईसी में प्रधानाचार्य गोविंद सिंह पोखरिया, जीजीजीआईसी में प्रधानाचार्य कमला आर्या, डॉ. रमा खर्कवाल, हंसा धामी, शहजादी गौसिया, ऊषा उप्रेती ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) का स्वागत किया। संवाद