{"_id":"652d7cd6a0435854a6024cee","slug":"earthquake-tremors-felt-in-pithoragarh-district-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-5821-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके
Mon, 16 Oct 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के कुछ इलाकों में सोमवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान धारचूला में लोग घरों से बाहर निकल आए। सोमवार सुबह 9:11 बजे जिले के धारचूला, बंगापानी और अस्कोट क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई जबकि इसका केंद्र पांच किमी की गहराई पर नेपाल में था। धारचूला में 9:15 बजे भी भूकंप का झटका महसूस हुआ। इससे भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। पिथौरागढ़ आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
