फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Earth Day rally turned out to

पृथ्वी दिवस पर निकली रैली

Fri, 22 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 22 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Earth Day rally turned out to
पृथ्वी दिवस पर निकली रैली - फोटो : अमर उजाला

पृथ्वी दिवस पर शुक्रवार को नगर में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली और धरती को बचाने के लिए सभी से संवेदनशील दृष्टि अपनाने की अपील की। गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की एनसीसी की बालिकाओं ने नगर में नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य नंदा रावत ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन


देवसिंह राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डा. अशोक पंत ने कहा कि यदि सभी लोग जागरूक रहें तो पृथ्वी को खतरों से बचाया जा सकता है। डा. इंद्र सिंह मेहता, जीवन सिंह धामी ने युवाओं से पृथ्वी को बचाने के लिए आगे आने की अपील की। बाद में विद्यार्थियों ने निर्मला सामंत, भुवन उप्रेती, नीना धानिकी, एसएम जोशी के नेतृत्व में रैली निकाली।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई व्याख्यान प्रतियोगिता में दीपक टम्टा ने पहला, शालिनी भंडारी ने दूसरा, महिमा लोहिया ने तीसरा स्थान पाया। निबंध में शबनम खान ने पहला, रोहित कुमार ने दूसरा, हिमांशु जोशी ने तीसरा, पोस्टर प्रतियोगिता में मोहित सार्की ने पहला, भुवन खत्री ने दूसरा, संजय बहादुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में एलएस खाती, एसची भाकुनी, एलएस कार्की, जीएस कार्की, एनएन शाह ने सहयोग दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed