{"_id":"6262f3b6eb63da2eb5597acc","slug":"earth-day-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld46030612","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरा की बेरी है पॉलीथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरा की बेरी है पॉलीथीन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के केवी में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टरों के माध्यम से संदेश देते छात्र-छात्राएं। संव
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में पृथ्वी दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने पृथ्वी को बचाने का संकल्प लेकर उसके संरक्षण के लिए पौधरोपण, स्वच्छता कार्यक्रम चलाने की बात कही। सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने पॉलीथिन को धरा की बैरी बताया।
नेड़ा में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन कर हवन, यज्ञ किया गया। डॉ. तारा ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और पॉलीथिन का प्रयोग, जल की कमी, बदलते मौसम ने पृथ्वी के जीवन के सम्मुख प्रश्न चिह्न लगा दिया है। सुनीता अकोटी ने बनाएं हरी-भरी अपनी धरा, रहे सुरक्षित जल जीवन सबका, पॉलीथिन करें बंद अपनाओ थैला, पृथ्वी दिवस की तभी सार्थकता कविता पाठ कहकर पृथ्वी को बचाने की बात कही। समाजसेवी प्रमिला बोहरा ने कहा कि जंगलों में धधकती आग पेड़ों के साथ ही जीव-जंतुओं को भी मार देती है। इससे पर्यावरण में असंतुलन हो रहा है। युद्ध के पर बारूद, मानव स्वयं पृथ्वी को हानि पहुंचा रहा है। गोष्ठी में दीपा देवी, लीला शर्मा, भागीरथी, किरण, नीमा मेहरा, नीरज, विशाल, शुभम, मंगल सिंह, मयंक, शौर्य आदि शामिल रहे।
पृथ्वी के प्रति मानव अपना कर्तव्य समझे
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्या कमला निखुर्पा ने कहा कि पृथ्वी के प्रति मानव को अपने कर्तव्यों को समझना होगा। पृथ्वी संरक्षण के लिए शिक्षक शैलेश कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। शिक्षक अशोक ओझा ने सभी से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा के साथ पर्यावरण के संरक्षण का प्रयास करें। शिक्षक संजय कोठियाल, शैलेश गुप्त, प्रबोध शुक्ला, प्रतीक बिष्ट के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को वेबिनार के माध्यम से पृथ्वी दिवस के बारे में बताया। शिक्षक पंकज आर्य ने विद्यालय में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
पृथ्वी का संरक्षण बेहद जरूरी : डॉ. पंत
पिथौरागढ़। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी दौला में आयोजित सेमिनार का शुभारंभ एकेडमी के निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंत ने किया। उन्होंने बताया कि भारत समेत 195 देशों में वर्ष 1970 से पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी का संरक्षण बेहद जरूरी है। इस वर्ष इन्वेस्ट इन अवर प्लानेट पृथ्वी दिवस की थीम है। हम सबको मिलकर पृथ्वी के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि एक अध्ययन के अनुसार अमेरिका और चीन में वर्ष 2007 से ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन भारत की तुलना में चार गुना अधिक हो रहा है। ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में अमेरिका, चीन, यूरोपीय संघ, रूस के बाद भारत पांचवे स्थान पर है।
विश्व पृथ्वी दिवस पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित
बनबसा (चंपावत)। बमनपुरी स्थित मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। भाषण, निबंध लेखन, कविता पाठ, पोस्टर एवं चार्ट निर्माण प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें कक्षा से आठवीं तक के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन, स्कूल प्रबंधक गिरीश चंद्र जोशी, अध्यापिका उषा खोलिया, कंचन बैज, निमिषा, अनुराग की देखरेख में यह आयोजन हुए।