{"_id":"6adce8c80e132233350d019c","slug":"e-gram-swaraj-portal-issues-disrupt-construction-work-in-gram-panchayats-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-146009-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ई-ग्राम स्वराज पोर्टल ठप, ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ई-ग्राम स्वराज पोर्टल ठप, ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य प्रभावित
Sat, 24 Oct 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की साइट नहीं चलने से जिले की ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पोर्टल के सुचारु रूप से काम नहीं करने के कारण पंचायतों से जुड़े जरूरी कार्यों को पूरा करने में दिक्कतें आ रही हैं। इससे विकास कार्यों की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
ग्राम पंचायत बड़ोली की ग्राम प्रधान तनुजा थ्वाल ने बताया कि उनके गांव में बीते एक महीने से राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि खर्च नहीं हो पा रही है। इससे नए निर्माण कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। राज्य और केंद्र सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों को प्राप्त धनराशि पंचायतों के बैंक खातों में जमा है। ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्यों के संचालन और उनसे संबंधित प्रक्रियाओं के लिए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल महत्वपूर्ण है। साइट नहीं चलने से संबंधित कार्यों को ऑनलाइन पूरा करने में परेशानी हो रही है। इससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में बाधा आ रही है। उन्होंने समय पर पोर्टल के सुचारु रूप से संचालित करने की मांग की है। वहीं डीपीआरओ ने बताया कि पोर्टल शासन स्तर से बंद चल रहा है। पोर्टल को जल्द खोलने के लिए शासन स्तर पर बातचीत की जाएगी। बंद पोर्टल को खुलवाकर निर्माण कार्य सुचारु किए जाएंगे।