फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dust has disturbed after mud

कीचड़ के बाद अब धूल ने किया परेशान

Fri, 05 Oct 2018 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 05 Oct 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dust has disturbed after mud
राष्ट्रीय राजमार्ग पर उठता धूल का गुबार - फोटो : अमर उजाला

बारहमासी सड़क पर बरसात में कीचड़ और अब उठते धूल के गुबार से लोग परेशान हैं। धूल से निपटने के कोई इंतजाम स्थल पर नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ के ऐंचोली से घाट तक 36 किमी के दायरे में इन दिनों उड़ती धूल से यात्री और वाहन संचालक परेशान हैं। सड़क पर मिट्टी पसरी होने के कारण जबरदस्त धूल उड़ती है। यदि एक भी वाहन आगे लग गया तो पीछे चलने वाले वाहन धूल से सन जा रहे हैं। दोपहिया चालकों के लिए सड़क बेहद खतरनाक बनी है।
विज्ञापन


आगे चल रहे वाहन के कारण उड़ रही धूल के कारण दोपहिया सवार मिट्टी से सन जा रहे हैं। आगे कुछ भी नहीं दिखाई देता है, इससे हादसे का अंदेशा रहता है। 36 किमी के दायरे में धूल से निपटने के लिए पानी के छिड़काव की दरकार है। यात्रियों का कहना है कि धूल से निपटने के लिए पानी का नियमित छिड़काव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारहमासी सड़क पर पहले भी पानी का छिड़काव किया जा रहा था, फिर से सड़क पर पानी का छिड़काव कराया जाएगा। धूल से निजात दिलाई जाएगी। -एनसी पांडे, सहायक अभियंता, एनएच।

थोड़े-थोड़े समय के लिए लग रहा जाम
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क पर फगाली के साथ ही घाट से मीना बाजार के बीच दो-तीन स्थानों पर सड़क कटिंग के काम चलने से थोड़े-थोड़े समय के लिए जाम लग रहा है। मौके पर लगी जेसीबी सड़क कटिंग के दौरान निकले मलबे को हटा रही है। शुक्रवार को फगाली के पास सड़क कटिंग के चलते समय-समय जाम लगता रहा। हालांकि 36 किमी के दायरे में अधिकतर स्थानों पर कटिंग होने के कारण अब जाम कम लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed