फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dushwari: Thal-Munsiyari road remained closed for 13 hours

दुश्वारी : 13 घंटे बंद रही थल-मुनस्यारी सड़क

Wed, 02 Aug 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 02 Aug 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dushwari: Thal-Munsiyari road remained closed for 13 hours
दुश्वारी : 13 घंटे बंद रही थल-मुनस्यारी सड़क नाचनी (पिथौरागढ़)। तेज बारिश के चलते थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया के नया बस्ती में करीब 10 घंटे तक बंद रही। सड़क बंद होने से कई वाहन फंसे रहे। लोनिवि के साइड इंचार्ज दीवान सिंह बथियाल ने बताया कि बारिश के चलते मंगलवार शाम नौ बजे सड़क पर बोल्डर और मलबा गिर गया था।
विज्ञापन



सड़क को बुधवार सुबह आठ बजे हल्के वाहन और 10 बजे भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया था। हल्की बारिश में भी पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने जारी हैं। वहीं नाचनी-भैसकोट सड़क पांच जगहों पर बंद थी। दोपहर 12 बजे लोनिवि की जेसीबी से सड़क को खोल दिया गया। टैक्सी चालक गोविंद मेहता ने बताया कि मसूरीकांठा-होकरा सड़क भी कई जगह पर बंद है। संवाद
विज्ञापन



गणाई में दरकी पहाड़ी, बाल-बाल बचा वाहन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। सेराघाट-गणाई सड़क पर चौकी मोड़ के पास सुबह आठ बजे अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा टूट गया। इस दौरान वहां से वाहन भी गुजर रहे थे। एक वाहन के वहां से निकले कुछ ही पल गुजरे थे कि पहाड़ी दरक गई। इससे वाहन उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोक निर्माण विभाग बेड़ीनाग के सहायक अभियंता अनिल कनोजिया ने मशीन भेजकर एक घंटे में यातायात सुचारू करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश से सीमांत जिले की 20 सड़कें बंद

पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मंगलवार रात हुई बारिश से 20 सड़कें बोल्डर और मलबा गिरने से बंद हो गई हैं। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार रामगंगा पुल-मुनस्यारी, घट्टाबगड़-लिपुलेख, तवाघाट-सोबला, पिथौरागढ़-तवाघाट, तवाघाट-थानीधार, दशाईथल-खिरमांडे, दशाईथल-खिरमांडे, डोर-सैंणरांथी और ऐलागाड़-जुम्मा सड़क बंद हैं।

इनके अलावा बांसबगड़-माणीधामी, नाचनी-भैंसकोट, कालिका-खुमति, बंगापानी-जाराजिबली, छिरकिला-जम्कू, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, मसूरीकांठा-होकरा, डीडीहाट-हुनेरा, बेड़ीनाग-पोसा, ड्योड़ा-बारमो और धौन-बड़ोली सड़क बंद चल रही हैं। बंद सड़कों को खोलने के लिए मशीन लगाई गई हैं। संवाद


धारचूला में काली नदी उफान पर
धारचूला/डीडीहाट। क्षेत्र में हुई बारिश के चलते काली नदी चेतावनी स्तर 889 मीटर को पार कर 889.30 मीटर पर बह रही है। इसके खतरे का निशान 890 मीटर पर है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की सलाह दी है।


इधर डीडीहाट में लगातार हो रही बारिश के कारण डीडीहाट-सिराकोट सड़क पर कई स्थानों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हो रहा है। एसडीएम अबरार अहमद ने लोक निर्माण विभाग सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं को बंद सड़कों को शीघ्र खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से बरसात के मौसम में नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed