फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Duryodhana won the silver medal in national boxing

राष्ट्रीय मुक्केबाजी में दुर्योधन ने रजत पदक जीता

Wed, 01 Nov 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Wed, 01 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Duryodhana won the silver medal in national boxing
बॉक्सर दुर्योधन सिंह - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी तहसील के धूरातोली गांव निवासी हवलदार दुर्योधन सिंह नेगी ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। फाइनल मुकाबला 30 अक्तूबर को विशाखापत्तनम में खेला गया। उन्होंने सर्विसेज की टीम से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। बताया गया कि दुर्योधन फाइनल में रेलवे के मनोज कुमार से 4-1 से हार गए। पिछले वर्ष भी उनका फाइनल में मुकाबला मनोज कुमार से हुआ था, तब भी उनको रजत पदक मिला था।

विज्ञापन


विशाखापत्तनम से फोन पर दुर्योधन सिंह ने बताया कि वह स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए अब और कड़ी मेहनत करेंगे। दुर्योधन ने इससे पहले 2015 में राष्ट्रीय मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक, 2016 में रजत पदक जीता। देश का प्रतिनिधित्व करते हुए वह इंडोनेशिया, थाइलैंड में भी खेल चुके हैं। धूरातोली निवासी रतन सिंह नेगी के बेटे दुर्योधन 2004 में 4 कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए।
विज्ञापन


2010 से उन्होंने कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत में मुक्केबाजी का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। इस समय वह आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में मुक्केबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। दुर्योधन ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य 2018 में होने वाले एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने का है। दुर्योधन की उपलब्धि से सीमांत क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed