फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dumping zone could not be made for garbage disposal in Gangolihat

Pithoragarh News: गंगोलीहाट में कूड़ा निस्तारण के लिए नहीं बन पाया डंपिंग जोन

Sat, 06 Jan 2024 10:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 06 Jan 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Dumping zone could not be made for garbage disposal in Gangolihat
गंगोलीहाट ​स्थित हाट के जंगल में सड़क पर पड़ा कूड़ा। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगरपालिका की ओर से कूड़ा निस्तारीकरण के लिए किए गए प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं। तहसील प्रशासन की ओर से पालिका को तीन नाली भूमि हस्तांतरण के बाद भी डंपिंग जोन नहीं बन पाया है। इसके चलते कूड़ा सड़क किनारे ही निस्तारित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पालिका ने तीन नाली भूमि पर मालिकाना हक मिलने के बाद डंपिंग जोन बनाने के लिए निविदा आमंत्रित की। 24 लाख में ठेका होने के बाद कार्य शुरू हुआ लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण यह बंद पड़ा है। इसके चलते अटल उत्कृष्ट जीआईसी से कुछ दूरी पर हाट के जंगल में सड़क किनारे कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। वर्ष 2013 में 7 ग्राम पंचायतों को मिलाकर गंगोलीहाट को नगर पंचायत का दर्जा मिला। 10 वर्षों में पंचायत ने पालिका का दर्जा तो प्राप्त कर लिया लेकिन कूड़ा निस्तारीकरण के लिए डंपिंग जोन नहीं बन पाया। डंपिंग जोन का विवाद सुलझाने के लिए पालिका ने प्रशासन को पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed