फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Due to rain in Jalore

बारिश से जुलगांव में फिर मलबा पटा

Thu, 17 May 2018 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Thu, 17 May 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
Due to rain in Jalore
झूलाघाट में घर के पास पटा मलबा - फोटो : अमर उजाला

झूलाघाट के जुलगांव में बारिश का कहर जारी है। गांव के लोग घरों में घुसे मलबे को साफ भी नहीं कर पाए थे कि बुधवार रात फिर हुई मूसलाधार बारिश से लोगों के घर, आंगन और खेत मलबे से पट गए हैं। बृहस्पतिवार को नुकसान का जायजा लेने आपदा प्रबंधन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


बुधवार रात झूलाघाट में फिर से मूसलाधार बारिश हुई। जुलगांव में बरसाती नाले में चेकडैम न होने से दोगुना मलबा, पत्थर गांव के रामीराम, विक्रम महर, बिश्ना देवी, राजेश महर, नैन राम, मोहन राम, सरिता देवी और गणेश राम के घरों में घुस गया। झूलाघाट के रेडीमेड कपड़ा व्यापारी दीपक इजरवाल की दुकान में भी मलबा घुस गया। मलबे के कारण दुकान में रखा कपड़ा खराब हो गया। ग्राम प्रधान सुरेंद्र आर्या ने मजदूर लगाकर मलबा हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं, दो दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण हो रहे नुकसान का जायजा लेने के लिए डीएम के आदेश पर आपदा, सिंचाई, राजस्व की टीम यहां पहुंची। नायब तहसीलदार भरत साही ने प्रभावितों को आपदा सीजन में दूसरी जगह रहने की सलाह दी। आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा ने आपदा पीड़ितों से बात की और सिंचाई विभाग को तुरंत चेकडैम और सुरक्षा दीवार का काम शुरू करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व टीम ने 25 नाली भूमि पर बोई फसल बर्बाद और खेतों की मिट्टी बहने की बात कही। ग्राम प्रधान आर्या ने बढ़ती आपदा की घटनाओं के मद्देनजर सड़कों की नालियां खुलवाने की बात कही। टीम में न्याय पंचायत प्रभारी संदीप सिंह, कानूनगो नरेश वर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक करन पांगती, सिंचाई विभाग के पीएस बसेड़ा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed