फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Due to non-construction of 70 meter bridge, 10 km walk

Pithoragarh News: 70 मीटर का पुल नहीं बनने से 10 किमी की कदमताल

Thu, 17 Oct 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Due to non-construction of 70 meter bridge, 10 km walk
पिथौरागढ़। मवानी दवानी और आलम दारमा के लिए सात किमी सड़क पूरी नहीं बन पाई है। गोरी नदी पर 70 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य नहीं होने से लोगों को 10 किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है। क्षेत्र के लोगों में लोनिवि और सरकार के खिलाफ गुस्सा है। लोगों ने पुल और सड़क का काम जल्द पूरा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में शासन से बंगापानी-मवानी दवानी और आलम दारमा तक के लिए सात किमी सड़क स्वीकृत की थी। इसके एक साल बाद 2019 से सड़क का काम शुरू हो गया लेकिन इन पांच वर्षों में गोरी नदी पर बनने वाले 70 मीटर लंबे पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण मवानी दवानी, आलम दारमा सहित अन्य गांवों की करीब 5,000 की आबादी को को आज भी 10 किमी पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन

--

आपात स्थिति में होती है परेशानी
सड़क सुविधा के अभाव में सबसे अधिक परेशानियों का सामना गर्भवतियों को करना पड़ता है। उन्हें जांच से लेकर प्रसव तक के लिए डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। समय पर इलाज नहीं मिलने से कई घायल और बीमार पूर्व में जान भी गंवा चुके हैं। सड़क सुविधा से परेशान ग्रामीणों में लोनिवि और सरकार के खिलाफ गुस्सा है। यहां के लोगों ने पुल और सड़क का काम जल्द पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
नौ स्वतंत्रता सेनानी और एक परमवीर चक्र विजेता हैं गांव में

पिथौरागढ़। इस क्षेत्र में पड़ने वाली ग्रामसभा माणीधामी सैनिक बहुल है। यह नौ स्वतंत्रता सेनानियों और एक परमवीर चक्र विजेता का गांव है। इसके बावजूद यहां सुविधाओं का अभाव है। इसके चलते गांव से लगातार पलायन हो रहा हैं। गांव में अब आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोग ही रह गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दूरस्थ गांवों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। संवाद
कोट

आलम दारमा आज भी सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधा से वंचित है। गोरी नदी पर पुल का निर्माण जल्द नहीं होने से लोगों को 10 किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है। - रुक्मिणी देवी, पूर्व ग्राम प्रधान आलम दारमा।

कोट

मानसून काल में गोरी नदी का जलस्तर बढ़ने से कार्य रुका हुआ था। पिछले दो-चार दिनों से कार्य शुरू कर दिया है। गोरी नदी पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो इसको लेकर विभाग लगातार प्रयास कर रही है। - आशुतोष, अधिशासी अभियंता, लोनिवि डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed