फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Due to lack of helipad, the plan of flying in the air remained on the ground

Pithoragarh News: हेलीपैड नहीं होने से धरातल पर ही रह गई हवा में उड़ान की योजना

Wed, 09 Jul 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 09 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of helipad, the plan of flying in the air remained on the ground
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड डीडीहाट में निवासरत लोगों का हेलिकॉप्टर से उड़ान भरने का सपना धरातल पर नहीं उतर पाया है। क्षेत्र में हेलीपैड का निर्माण कार्य लंबे समय से बंद है। जिस जमीन पर हेलीपैड के लिए जमीन चयनित की गई है वह वन विभाग की है उस पर विभाग की आपत्ति लगी हुई है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण उड़ान योजना के तहत स्वीकृत हवाई सेवा का लाभ डीडीहाट की जनता को नहीं मिल पाया है। डीडीहाट ब्लॉक को उड़ान योजना के तहत चयनित किया गया है लेकिन तीन साल बाद भी हेलीपैड नहीं बन पाया है। इससे डीडीहाट आने वाले हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे से उड़ान भर रहे हैं।
विज्ञापन

हेलीपैड निर्माण के लिए विकासखंड मुख्यालय से 10 किमी दूर ननपापू में तीन साल पूर्व भूमि का चयन किया गया था। वर्ष 2021 में हेलीपैड बनाने के लिए 70 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी। करीब 70 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद वन विभाग ने भूमि को अपना बताते हुए कार्य को बंद करा दिया। बंद हेलीपेड के निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने को लेकर सामाजिक संगठन कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हो पाया है। इस संबंध में डीडीहाट की उपजिलाधिकारी खुशबू पांडे का कहना है कि डीडीहाट में बंद पड़े हेलीपैड के निर्माण कार्य को फिर से शुरू कराने के लिए दोनों विभागों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed