फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dudhauri's team defeated Hyula's team

Pithoragarh News: दुधौरी की टीम ने ह्यूला की टीम को हराया

Mon, 22 Jun 2026 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 22 Jun 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Dudhauri's team defeated Hyula's team
चंपावत। दुधौरी में आयोजित ग्रीष्मकालीन वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मुकाबला दुधौरी और ह्यूला की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। दुधौरी की टीम ने मुकाबले को जीतकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि कुमार शिवा और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किया। दुधौरी की टीम ने 15-11, 10-15, 15-19 से ह्यूला की टीम को हराया। नारायण सिंह और सुमित बिष्ट ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

आयोजक मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह का कहना है कि पहली बार आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में कुल सात टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रत्येक दिवस अलग-अलग टीमों के मध्य मैच कराया जा रहा है। यहां मुकेश सिंह, बबलू सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, अनिल सिंह, विनय सिंह आदि खेल प्रेमी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed