फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drone will be monitored in the disaster affected area

Pithoragarh News: ड्रोन से रखी जाएगी आपदा प्रभावित क्षेत्र में नजर

Thu, 13 Jul 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 13 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Drone will be monitored in the disaster affected area
डीडीहाट में आपदा से जुड़ी सामग्री का निरीक्षण करते एसडीएम और अन्य। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। किसी भी क्षेत्र में आपदा आने पर उसकी स्थिति का पता लगाने के लिए प्रशासन अब ड्रोन का सहारा लेगा। ड्रोन के माध्यम से वास्तविक स्थिति का पता लगने के बाद प्रशासन आपदा प्रभावित क्षेत्र में बचाव और राहत का कार्य करेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम अबरार अहमद के नेतृत्व में आपदा उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी उपकरण अच्छे से जांच लें कि वह चालित स्थिति में हैं या नहीं। अगर नहीं हैं तो उसे ठीक कराया जाए ताकि जरूरत के समय उसका उपयोग किया जा सके। इस दौरान आपदा प्रबंधन टीम ने एसडीएम को रास्ते बंद होने के बाद भी क्षेत्र की स्थिति का पता ड्रोन से लगाने की तकनीक से अवगत कराया।
विज्ञापन

एसडीएम ने सभी विभागों और राजस्व उपनिरीक्षकों सहित होमगार्ड को आपदा के दौरान किसी भी प्रकार के अवकाश पर न रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा आने पर प्रभावितों को हर संभव मदद देने के लिए तैयार रहें। इस मौके पर तहसीलदार चंद्र सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक में आपदा से जुड़े विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
छात्र-छात्राओं को दी आपदा से बचाव की जानकारी

मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। जीआईसी मुनस्यारी में एनडीआरएफ की टीम ने स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम चलाया। इसमें छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में तहसीलदार दिनेश प्रसाद, प्रधानाचार्य हरीश नाथ, एनडीआरएफ के निरीक्षक राम पंकज, उप निरीक्षक मंगल सिंह सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed