फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking water shortage: Youth Congressmen burnt the effigy of the state government

Pithoragarh News: पेयजल किल्लतः यूथ कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Sun, 02 Jun 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 02 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage: Youth Congressmen burnt the effigy of the state government
पिथौरागढ़। पेयजल समस्या से आक्रोशित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ता रविवार को केमू स्टेशन में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने कहा कि सरकार और जल महकमा नगर के लोगों को पानी पिलाने में फेल है। कहा कि लोगों को 3-4 दिन तक एक-एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। धारे, नौले और कुओं में पानी नहीं है। कहा कि सरकार और विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 90 करोड़ की लागत से कांग्रेस काल में बनाई गई आंवलाघाट पेयजल योजना का सही रूप से क्रियान्वयन नहीं किए जाने से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष करन सिंह ने कहा कि हर वार्ड में पानी के लिए हाहाकार मचा है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो जल्द हर वार्ड में लोगों से मिलकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय कर सरकार के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में सचिव आनंद धामी, छात्रसंघ महासचिव मुकेश कुमार, हरीश उपाध्याय, नीरू पंत, मनीषा जोशी, माया देवी, शंकर लाल, निखिल ऐरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
सिंतोली में रात को लगा रहे सब्जी
पिथौरागढ़। नाकोट क्षेत्र के सिंतोली गांव के धुरा तोक में भी लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। जंगल में आग लगने से स्रोत सूख गया है। क्षेत्र के सेब काश्तकार मनोज खड़ायत ने बताया कि जगतड़ और दलकुड़ी गांव में भी पानी की दिक्कत से लोग परेशान है। कहा कि गांव के कुछ युवा रात दो बजे तक जाग पानी का इंतजाम कर सब्जी पौध लगा रहे हैं। खड़ायत ने कहा कि पानी की कमी के चलते वह विवश होकर सब्जी उत्पादन बंद कर बागवानी बचाने में जुटे हैं। संवाद
सोशल मीडिया में भी छाया जल संकट
पिथौरागढ़। अखबारों के साथ ही सोशल मीडिया में भी जल संकट प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। इसमें लोग जल महकमे के साथ ही जन प्रतिनिधियों को भी जमकर कोस रहे हैं। एक व्हाट्सएप ग्रुप में महिला ने लिखा है कि उनके ग्रुप में नेता, अधिकारी सभी हैं। मोहल्ले के लोग एक हफ्ते से पानी के लिए परेशान हैं लेकिन कोई यह जानने की कोशिश नहीं कर रहा है कि हो क्या रहा है। लीकेज से होने वाली पानी की बर्बादी पर भी लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। संवाद

.........................
पंप ठीक होने तक रोस्टर से बंटेगा पानी

चंपावत। क्वैराला पंपिंग योजना का पंप ठीक होने तक रोस्टर से पानी की आपूर्ति की जाएगी। पिछले कुछ दिनों से योजना के दो में से एक पंप खराब होने से लोगों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। करीब सात दिन से योजना के एक पंप खराब है। एक पंप के सहारे नगर के विभिन्न टैंकों में पानी पंप किया जा रहा है। ऐसे में आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो पा रही है। नगर में रोज ढाई एमएलडी पानी की जरूरत है, लेकिन पंप खराब होने के कारण जरूरत के हिसाब से .75 एमएलडी पानी भी मुश्किल से मिल रहा है। नगर के अलग-अलग हिस्सों में एक-एक दिन छोड़कर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता हेमंत फुलारा ने बताया कि पंप ठीक होने के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed