फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking water scheme pipe burst, thousands of liters of water wasted in pithoragarh

Pithoragarh: पेयजल योजना का पाइप फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद, सड़क का भी उखड़ा डामर; अधिकारी कर रहे अनदेखा

Mon, 15 Jul 2024 04:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 15 Jul 2024 04:57 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में ऐंचोली के पास पिछले एक माह से आंवलाघाट पेयजल योजना का पाइप फटा हुआ है। इसके बाद भी इसे ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। यहां पर हर रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।

विज्ञापन
Drinking water scheme pipe burst, thousands of liters of water wasted in pithoragarh
पेयजल योजना का पाइप फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में ऐंचोली के पास पिछले एक माह से आंवलाघाट पेयजल योजना का पाइप फटा हुआ है। इसके बाद भी इसे ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। यहां पर हर रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पानी के सड़क में बहने से डामर पूरी तरह उखड़कर रोखड़ बन चुकी हैं। इसमें कई दो-पहिया वाहन चालकर गिरकर घायल हो रहे हैं। इसके बाद भी पेयजल लाइन को ठीक करने और सड़क में बने गड्ढों को ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

सोमवार को ऐंचोली के पास पेयजल लीकेज की पड़ताल की गई। ऐंचोली तिराहे से पुलिस चौकी तक सड़क में पानी के बहने से बड़े- बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में आंवलाघाट पेयजल योजना से लीकेज हो रहा पानी भर रहा है। वाहनों के चलने पर राहगीरों के ऊपर इन गड्ढों से पानी उछलकर उन पर पड़ रहा है। सड़क पर पानी बहने से डामर उखड़कर रोखड़ बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दो-पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो गए हैं। लोगों ने पेयजल लाइन को ठीक कर सड़क में बने गड्ढों को ठीक करने की मांग की है।

विज्ञापन

बोले लोग-

पिछले एक माह से ऐंचोली में पेयजल लाइन टूटी है। इसके बाद भी पेयजल योजना को ठीक नहीं किया जा रहा है। हर रोज पानी बर्बाद हो रहा है। इससे कई क्षेत्रों में पेयजल की किलल्त हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश चंद्र पांडेय, स्थानीय।

ऐंचोली के पास सड़क में आंवलाघाट पेयजल योजना का पाइप फुटा हुआ है। इससे सड़क पर पानी बह रहा है पानी से डामर उखड़कर रोखड़ बन गई है। कई दो-पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं।

-अजय सिंह वल्दिया,स्थानीय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed