{"_id":"67b0d72fd87b6fb1a30bbb81","slug":"drinking-water-scheme-made-adi-kailash-rs-60-lakh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-124107-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश के लिए 60 लाख रुपये से बनेगी पेयजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश के लिए 60 लाख रुपये से बनेगी पेयजल योजना
Sat, 15 Feb 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। कुमाऊं के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल आदि कैलाश के लिए 60 लाख रुपये से पेयजल योजना बनेगी। शासन से इसकी मंजूरी मिली है। जल संस्थान जल्द ही योजना को धरातल पर उतारने के लिए काम शुरू करेगा।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि अब आदि कैलाश पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को पानी की कमी नहीं होगी। आदि कैलाश तक पार्वती सरोवर के पास जल स्रोत से पेयजल योजना का निर्माण होगा।
आठ किमी लंबी योजना को धरातल पर उतारने के लिए 60 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। कहा कि पेयजल योजना बनने से चीन सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
जल्द पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू होगा। बता दें कि हर साल देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आदि कैलाश पहुंचते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के यहां पहुंचने से इस धार्मिक पर्यटक स्थल को पूरे विश्व में प्रसिद्धि मिली है। पानी की व्यवस्था न होने से यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।