फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking water pipeline damaged; water supply disrupted in seven villages for 10 days

Pithoragarh News: पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, सात गांवों में 10 दिन से ठप है पानी की आपूर्ति

Thu, 20 Aug 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline damaged; water supply disrupted in seven villages for 10 days
लोहाघाट(चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक की ग्राम पंचायत इजड़ा में सलना-इजड़ा पेयजल योजना पिछले 10 दिनों से ठप है। योजना से पानी नहीं मिलने के कारण इजड़ा समेत सात गांवों के सैकड़ों परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को घरेलू जरूरतों और पशुओं के लिए दूर स्थित प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति बाधित होने से इजड़ा, लोहाश्री, देगांव, चूरा, धूरा, बसौड़ी और कनियाना गांव प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दस दिन से पानी नहीं आने के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक पेयजल योजना लंबे समय से क्षेत्र की जरूरत पूरी कर रही थी, लेकिन लाइन में खराबी आने के बाद से लोग प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर हो गए हैं। पशुओं के लिए पानी जुटाना भी ग्रामीणों के लिए चुनौती बन गया है। ग्रामीण जगदीश चंद्र, सुमित सिंह, प्रकाश चंद्र, चंद्रशेखर, सौरभ पंत और कैलाश समेत अन्य लोगों ने जल संस्थान से जल्द लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन

---------
बारिश के दौरान सलना-इजड़ा पेयजल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं। दो दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत वर्मा, अभियंता, जल संस्थान लोहाघाट
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed