फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking water crisis in Mawani-Dwani, people upset

Pithoragarh News: मवानी-दवानी में पेयजल संकट, लोग परेशान

Thu, 15 Jun 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 15 Jun 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Mawani-Dwani, people upset
नाचनी (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत धामीगांव में लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए दो पेयजल योजना होने के बाद भी पेयजल की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम को भेजे पत्र में लोगों ने कहा कि धामीगांव में दो पेयजल योजनाए बनीं हैं। वर्ष 1983-84 में बनी गूटीनाला पेयजल योजना में अभी तक मरमम्त का कार्य नहीं हुआ है। योजना के चैंबर, पाइप लाइन पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं। गांव में अन्य दूसरी पेयजल योजना की हालत भी पूरी तरह खराब हो चुकी है। लंबे समय से वह पेयजल योजनाओं की मरमम्त करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र पेयजल योजनाओं को ठीक करने की मांग की है। डीएम को पत्र भेजने वालों में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धामीगांव चंद्र सिंह धामी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed