फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking water crisis begins to deepen again in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में फिर गहराने लगा पेयजल संकट

Wed, 30 Aug 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis begins to deepen again in Pithoragarh
पिथौरागढ़। पेयजल योजनाओं से पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं होने से नगर में एक बार फिर से पानी का संकट गहराने लगा है। इसके चलते कई मोहल्लों में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में पानी की किल्लत को देखते हुए 80 करोड़ की लागत से आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना बनाई गई। वर्तमान में इस योजना से भी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। नगर में प्रतिदिन 12.50 एमएलडी पानी की जरूरत है। इसके सापेक्ष आंवलाघाट, ठूलीगाड़, रई और घाट योजना से 10 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश जोशी ने बताया कि पानी का प्रेशर कम होने से पेयजल टैंक नहीं भर पा रहे हैं। पहले पेयजल टैंक में पानी का लेवल पांच मीटर तक रहता था जो घटकर ढाई से तीन मीटर तक रह गया है। जब टैंक में ही पानी कम होगा तो आपूर्ति पर असर तो पड़ना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार आंवलाघाट योजना के कई पंप खराब चल रहे हैं। इसके चलते पेयजल आपूर्ति लड़खड़ा रही है। टैंक नहीं भरने से परेशान जल संस्थान ने जल निगम को पेयजल लाइन में वॉल्व लगाने को कहा है।
--
इन जगहों पर एक दिन छोड़कर मिल रहा है पानी
पिथौरागढ़। कई मोहल्लों में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पितरौटा, बिण, जाखनी, रई, पांडेगांव, ऐंचोली, सिनेमा लाइन और सरस्वती विहार कॉलोनी में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश जोशी ने बताया कि इन जगहों पर पानी आपूर्ति का समय बढ़ाया गया है। संवाद
--
आंवलाघाट पर लगी रहती है श्रेय लेने की होड़
पिथौरागढ़। आंवलाघाट पेयजल योजना से भले ही वर्तमान में पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा हो लेकिन इस योजना का श्रेय लेने की होड़ भाजपा और कांग्रेस दोनों में मची रहती है। पिछले कुछ वर्षों में पिथौरागढ़ नगर की आबादी तेजी से बढ़ी है। गांवों से बच्चों को पढ़ाने और अन्य सुविधाओं की चाह में बड़ी संख्या में लोग यहां रह रहे हैं। ऐसे में पानी की समस्या आने वाले चुनाव में बड़ा मुद्दा बन सकता है। संवाद

--
जल जीवन मिशन योजना के कार्य की जांच हो

धारचूला (पिथौरागढ़)। पूर्व छात्र संघ सचिव दीपक सिंह ने ग्राम सभा कालिका में हो रहे जल जीवन मिशन के कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा है कि योजना का दूसरे चरण का कार्य चल रहा है। आरोप है कि गांव की वास्तविक समस्या को जाने बिना ही अपनी सुविधानुसार कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने योजना की जांच कर दोषियों के खिलाफ जांच की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed