फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking and serving alcohol in Banani and Devalthal Tok will result in social boycott.

Pithoragarh News: बाननी और देवलथल तोक में शराब पी और पिलाई तो होगा सामाजिक बहिष्कार

Sat, 18 Apr 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Drinking and serving alcohol in Banani and Devalthal Tok will result in social boycott.
बंगापानी के जाराजिबली में शराब के ​खिलाफ बैठक में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
बंगापानी (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले के गांवों में शराब विरोधी स्वर मुखर होने लगे हैं। पूर्व में कई गांवों में शराब पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। अब बंगापानी तहसील के सबसे बड़े गांव जाराजिबली के बाननी और देवलथल तोक में भी शराब बंदी का निर्णय लिया गया है। यदि गांव में शराब पी और पिलाई तो संबंधित पर जुर्माना लगाते हुए उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

जाराजिबली के ग्वालबाननी में ग्राम प्रधान दुर्गा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला और युवक मंगल दल के सदस्यों के साथ अन्य महिलाएं व बुजुर्ग शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एक मत से गांव में शराब बंदी का फैसला लिया। प्रधान, महिला और युवक मंगल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि नियम तोड़ने वालों से 10 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर उस परिवार का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिस घर में समारोह होना है वहां एक सप्ताह तक शराब बिल्कुल वर्जित रहेगी। ग्रामीणों ने कहा कि शराब के सेवन से सामाजिक रिश्ते प्रभावित हो रहे हैं और युवा पीढ़ी पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। बैठक में महिला मंगल दल अध्यक्ष जानकी देवी, उपाध्यक्ष पार्वती देवी, नवयुवक क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, वीर विक्रम सिंह, आन सिंह, चतुर सिंह, श्याम सिंह, रूप सिंह, हिम्मत सिंह, बसंती देवी, तारा देवी, नारती देवी, इंद्रा देवी, आनंदी देवी, रेखा देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed