फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dr. Ram Singh will research Kumaon University

डॉ. राम सिंह पर शोधकार्य करेगा कुमाऊं विश्वविद्यालय

Wed, 12 Oct 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Oct 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ram Singh will research Kumaon University
इतिहासकार डा. राम सिंह - फोटो : अमर उजाला

दिवंगत इतिहासकार एवं लेखक डॉ. राम सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शोधकार्य करेगा। पिथौरागढ़ जिले के शोधार्थी को ही यह काम सौंपा जाएगा, जबकि शोधकार्य के निर्देशन का काम कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर का इतिहास विभाग करेगा। डीएसबी परिसर नैनीताल के इतिहास विषय के विभागाध्यक्ष डॉ.. गिरधर सिंह नेगी ने बताया कि डॉ. सिंह छह पट्टी सोर और हिमालय का इतिहास लिखने की भी तैयारी कर रहे थे। इस दिशा में वह थोड़ा काम भी कर चुके थे। उन्होंने कहा कि डॉ. राम सिंह के लेख विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं और कई पुस्तकें वह लिख चुके हैं। इन पर एक शानदार शोधपत्र तैयार हो सकता है।

विज्ञापन


डॉ. नेगी ने कहा कि डॉ. राम सिंह पर शोधकार्य के लिए पिथौरागढ़ के ही किसी विद्यार्थी को वरीयता दी जाएगी। यदि कोई विद्यार्थी इस दिशा में काम करना चाहे तो वह डीएसबी परिसर नैनीताल से संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि डॉ. सिंह ने इतिहास और साहित्य दोनों पर किताबें लिखी हैं। उनकी रचनाओं का गहन अध्ययन होना जरूरी है। डॉ. सिंह को उन्होंने गांधीवादी विचारक की संज्ञा देते हुए कहा कि उनकी सादगी के सभी कायल थे। सबसे खास बात यह है कि उनका अध्ययन बहुत व्यापक था और वह बिना तथ्यों के कोई भी लेखन नहीं करते थे। अपने शोधकार्य के लिए कुमाऊंनी कृषि शब्दावली एकत्र करने को डॉ. सिंह ने कुमाऊं के सैकड़ों गांवों का दौरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed