{"_id":"646662b6f4194325f00cccea","slug":"dpr-being-made-without-inspecting-drinking-water-source-pithoragarh-news-c-8-1-143900-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पेयजल स्रोत का निरीक्षण किए बिना बना रहे डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पेयजल स्रोत का निरीक्षण किए बिना बना रहे डीपीआर
Thu, 18 May 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 18 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में डीएम रीना जोशी पेयजल योजनाओं का निरीक्षण करते हुए। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। डीएम रीना जोशी ने लोनिवि विश्राम गृह में जल निगम और जल संस्थान अधिकारियों के साथ बैठक कर जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने पेयजल स्रोत का निरीक्षण किए बिना जल निगम और जल संस्थान की ओर से जल जीवन मिशन की डीपीआर बनाने की शिकायत की।
लोनिवि विश्राम गृह में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने बेड़ीनाग और चौकोड़ी के लोगों को भूमि के मालिकाना हक दिलाने की मांग की। उन्होंने जल संस्थान के चौथे-पांचवें दिन पानी देने और जल निगम पर वार्डों में मनमाने ढंग से पेयजल आपूर्ति करने की शिकायत की। जीवन धानिक ने बेड़ीनाग नगर में पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग उठाई।
ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ने पुरानाथल क्षेत्र के कई गांवों और तोकों में जल निगम और जल संस्थान पर सही तरीके से योजनाओं को नहीं बनाने की शिकायत की। आनंद बल्लभ पंत ने खितोली वार्ड में पौन इंच की पेयजल लाइन से पानी उपलब्ध कराने और डीएम से मौके का निरीक्षण करने की मांग उठाई। जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला ने जिन गांवों में पानी के श्रोत नहीं है उन गांवों में लिफ्ट पेयजल योजना बनाने मांग की। डीएम रीना जोशी ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को योजनाओं का निरीक्षण करने और हर तोक और गांव में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में तहसीलदार दिनेश कुटौला, इंद्र धानिक, आनंद बल्लभ पंत, ईई जल निगम आशुतोष उपाध्याय, एई जल संस्थान राजेंद्र मेहता, जेई महेश रौतेला, पंकज बिष्ट आदि थे।
पेयजल टैंक का स्थलीय निरीक्षण किया
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। डीएम रीना जोशी ने झलतोला पेयजल योजना और जाड़ापानी में निर्मित पेयजल टैंक और बड़गल पेयजल योजना में शकुनखेत में निर्मित पेयजल टैंक का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल टैंकों से पानी की आपूर्ति के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी ली। डीएम ने पेयजल टैंक निर्माण कार्यों पर संतोष प्रकट किया। ईई पेयजल निगम आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि झलतोला पेयजल योजना में सात पेयजल टैंक बनने हैं जिसमें तीन पेयजल टैंक बनकर तैयार हो गए हैं। संवाद