{"_id":"5c4208dabdec2273742744eb","slug":"doosare-din-kee-pahalee-udaan-chaar-ghante-let","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन की पहली फ्लाइट चार घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन की पहली फ्लाइट चार घंटे लेट
Fri, 18 Jan 2019 10:43 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पंतनगर से पहुंचे यात्री।
- फोटो : पिथौरागढ़
नैनीसैनी हवाई पट्टी से शुरू हुई विमान सेवा दूसरे दिन तय समय से संचालित नहीं हुई। देहरादून से आई पहली फ्लाइट तय समय से लगभग चार घंटे देर से यहां पहुंची। देरी की वजह दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होना बताया जा रहा है।
नैनीसैनी हवाई पट्टी पर देहरादून से आने वाली पहली फ्लाइट को सुबह 10.20 पर पहुंचना था। शुक्रवार को पहली फ्लाइट दोपहर बाद 2.10 पर पहुंची। सुबह से प्रतीक्षा कर रहे यात्री 2.37 पर पंतनगर को रवाना हो सके। इसके बाद 3.55 पर पंतनगर से यात्रियों को लेकर विमान नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचा और 4.16 मिनट पर यात्रियों को लेकर देहरादून के लिए उड़ा।
चारों फ्लाइट में पूरी बुकिंग थी। शुक्रवार को कुल 36 यात्रियों ने हवाई सफर किया। पंतनगर से पिथौरागढ़ पहुंचे सिनेमा लाइन निवासी हेम भट्ट और हंसा ने बताया कि विमान देरी से आने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ा। इतना जरूर है कि विमान सेवा शुरू होने से उन्हें धूल और गड्ढ़ों की समस्या से नहीं जूझना पड़ा।