फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   doosare din bhee jaaree hone vaalee shaareerik pareeksha

दूसरे दिन भी जारी रही शारीरिक परीक्षा

Thu, 28 Feb 2019 10:49 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Thu, 28 Feb 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
doosare din bhee jaaree hone vaalee shaareerik pareeksha
पिथौरागढ़ के खेल मैदान में आबकारी भर्ती के दौरान जंप लगाती अभ्यर्थी। - फोटो : पिथौरागढ़
उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से कराई जा रही आबकारी विभाग के सिपाही और परिवहन विभाग में प्रवर्तन सिपाही के पदों की भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में दूसरे दिन भी जारी रही।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आबकारी सिपाही के लिए पंजीकृत 500 में से 230 अभ्यर्थी उपस्थित थे। उनमें 207 पुरुष और 23 महिलाएं थीं। प्रर्वतन सिपाही में पंजीकृत 290 अभ्यर्थियों में से 147 उपस्थित रहे, जिनमें 135 पुरुष, 12 महिलाएं थी। शारीरिक दक्षता परीक्षण के तहत अभ्यर्थियों की सीने की माप, ऊंचाई की माप, वजन, लंबी कूद, रस्सी कूद, क्रिकेट बॉल थ्रो आदि का परीक्षण किया गया। बताया गया है कि एक मार्च को आबकारी सिपाही के लिए पंजीकृत 290 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन


शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमीट्रिक उपस्थिति ली जा रही है। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला समेत तमाम
अधिकारी मौजूद थे। भर्ती को संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी आरडी पॉलीवाल को नोडल अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर संतोष कुमार पांडेय को मजिस्ट्रेट, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शौकत अली को पर्यवेक्षक, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी को केंद्र अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed