फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   doors of the Shiv-Parvati temple located in Adi Kailash will open on May 2

Pithoragarh: दो मई को खुलेंगे आदि कैलाश में स्थित शिव-पार्वती मंदिर के कपाट, जल्द जारी होंगे इनर लाइन परमिट

Fri, 04 Apr 2025 05:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 04 Apr 2025 05:31 PM IST
सार

आदि कैलाश स्थित शिव-पार्वती मंदिर के कपाट दो मई को खोले जाएंगे। प्रशासन मई पहले सप्ताह से यात्रियों के लिए इनर लाइन पास जारी करेगा।

विज्ञापन
doors of the Shiv-Parvati temple located in Adi Kailash will open on May 2
आदि कैलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धारचूला में व्यास घाटी के आदि कैलाश स्थित शिव-पार्वती मंदिर के कपाट दो मई को खोले जाएंगे। प्रशासन मई पहले सप्ताह से यात्रियों के लिए इनर लाइन पास जारी करेगा।

विज्ञापन

आदि कैलाश विकास समिति अध्यक्ष पुनीत सिंह कुटियाल ने बताया कि ग्राम कुटी में आने वाले ज्योलिंगकांग (14500 फुट) में स्थित आदि कैलाश में शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खोलने के लिए सहमति हुई है। कपाट खुलने के बाद आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीण शिव-पार्वती मंदिर, आदि कैलाश पर्वत, पार्वती सरोवर और गौरी कुंड के दर्शन कर पाएंगे। मंदिर के पुजारी गोपाल सिंह कुटियाल और वीरेंद्र सिंह कुटियाल ने बताया कि बीआरओ की 65 आरसीसी ग्रिफ ने गुंजी, नाबी, कुटी आदि कैलाश सड़क से जेसीबी के जरिए बर्फ हटा दी है। इससे क्षेत्र में आवाजाही शुरू हो गई है। बताया कि कुटी के ग्रामीण 20 मई से प्रवास शुरू कर देंगे। इससे क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों और कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि मई पहले सप्ताह से इनर लाइन परमिट जारी किए जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालु, होम स्टे संचालक और टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों से प्रशासन की ओर से जारी तिथि के बाद पर्यटकों की बुकिंग लें।

विज्ञापन

पर्यावरण का ध्यान रखने की अपील
शिव-पार्वती मंदिर की देखरेख करने वाली आदि कैलाश विकास समिति के अध्यक्ष पुनीत सिंह कुटियाल ने श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थानों पर स्वच्छता और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आने के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्तूबर 2023 में आदि कैलाश दर्शन के बाद पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। पिछले वर्ष करीब 31,000 श्रद्धालुओं ने आदि कैलाश समेत कई धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले वर्ष 21 जून को योगा दिवस आदि कैलाश में मनाया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी ओम पर्वत, आदि कैलाश के दर्शन कर चुके हैं। 

व्यवस्थाएं देखने गई अधिकारियों की टीम
आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन के लिए अप्रैल अंतिम सप्ताह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो जाएगा। ऐसे में प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर सड़क मार्ग, ठहरने के लिए उचित प्रबंध सहित अन्य व्यवस्थाएं देखी जाएंगी। इसके लिए शुक्रवार को एडीएम योगेंद्र सिंह, धारचूला के एसडीएम मंजीत सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की एक टीम दो दिनी भ्रमण कार्यक्रम के तहत व्यास घाटी के लिए रवाना हुई। टीम लौटने के बाद वहां पर सड़क मार्ग की स्थिति सहित मौजूद संसाधनों की जानकारी से जिलाधिकारी को अवगत कराएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed