{"_id":"64da632dc02a94d9e0064ec5","slug":"doli-is-the-support-of-the-villagers-even-in-the-time-of-immortality-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3216-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अमृत काल में भी ग्रामीणों की डोली ही सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अमृत काल में भी ग्रामीणों की डोली ही सहारा
Mon, 14 Aug 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
मूनाकोट ब्लाक के सिलिंगिया गांव की कलावती देवी को इस तरह डोली के सहारे अस्पताल तक पहुंचाया। स्र
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। आज हम आजादी का 76 वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं। मगर आज भी गांवों तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं। इसका खामियाजा आए दिन ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही वाकया मूनाकोट ब्लाक के नेपाल सीमा से लगे सिलिंगिया गांव का है। पेड़ से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई महिला को डोली के सहारे पांच किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया।
रविवार को सिलिंगिया गांव के बाजा तोक की कलावती देवी मवेशियों के लिए चारा काटने के दौरान पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको जिला अस्पताल लाने के लिए गांव के लोगों ने बांस के डंडे काे डोली बनाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। बांस के डंडों की बनी डोली को रमेश राम, नारायण राम, महेश राम, अर्जुन राम और गोविंद सिंह ने सड़क तक पहुंचाया। सीलिंगिया की प्रधान चंद्रकला देवी ने कहा कि उनके गांव तक सड़क की सुविधा नहीं है। पिछले साल अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ। इसमें रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत होती है। आज तक पैदल रास्तों को ठीक नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-- -- -- -- -
76 साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई सड़क निर्माण की मांग
पिथौरागढ़। सिलिंगिया गांव के पांच तोक में 235 परिवार रहते हैं। सड़क की मांग को लेकर गांव के लोग कई बार शासन- प्रशासन और उच्च अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी आज तक सड़क नहीं बन पाई है। दो-तीन महीने पहले भी सिलिंगिया में मूसलाधार बारिश के बाद रास्ते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। कुछ दिन पूर्व मुन्नी देवी को इसी तरह डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ा था। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- --