फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Do not run water for a day, 12 lakh plan

12 लाख की योजना से एक दिन भी नहीं चला पानी

Tue, 28 Nov 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Tue, 28 Nov 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Do not run water for a day, 12 lakh plan
थल के गोल गांव में सूखी पड़ी हाइड्रम योजना की टंकी - फोटो : अमर उजाला

लघु सिंचाई विभाग की ओर से वर्ष 2007 में 12 लाख रुपये खर्च कर लकड़ीगाड़ से गोल गांव के लिए बनाई गई हाइड्रम सिंचाई योजना से एक दिन भी पानी नहीं चला। विभाग बंद पड़ी इस योजना की मरम्मत पर हर साल दो लाख रुपये खर्च कर रहा है। वहीं, पानी नहीं मिलने से गोल गांव में 15 हेक्टेयर जमीन सूखी पड़ी है।

विज्ञापन


गोल गांव के लोगों की मांग पर लघु सिंचाई विभाग ने इस हाइड्रम योजना का निर्माण किया था। पानी को खींचने के लिए बलीबगड़ में पंप लगाए गए। यह पंप लगाने के दिन भी नहीं चल पाए। विभाग ने गांव तक पाइप लाइन बिछाई और खेतों के किनारे पानी को संग्रह करने के लिए टंकी का निर्माण किया। इस टंकी में अब तक पानी की बूंद नहीं पहुंची है। गांव के लोगों ने बताया कि यदि योजना संचालित हो जाती तो कृषि उत्पादन बढ़ जाता और सब्जी उत्पादन भी होने लगता।
विज्ञापन


इससे लोगों की आजीविका में सुधार आता। गांव के किसान देवी चंद और पार्वती चंद ने बताया कि पानी के अभाव में हर साल एक सीजन की खेती छोड़नी पड़ती है। गांव के लोगों में विभाग के खिलाफ गुस्सा है। उन्होंने कहा कि यदि योजना से पानी नहीं चलाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता केबी कांडपाल ने बताया कि इस योजना की मरम्मत का प्रस्ताव प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही योजना की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed