फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM Vinod Goswami asked to construct selfie point in London Fort in pithoragarh

डीएम ने कहा: लंदन फोर्ट में सेल्फी प्वाइंट का करें निर्माण, ऐतिहासिक स्थलों के फोटोफ्रेम लगाने के दिए निर्देश

Tue, 10 Sep 2024 04:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 10 Sep 2024 04:08 PM IST
सार

डीएम विनोद गोस्वामी ने लंदन फोर्ट का मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फोर्ट में चल रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन
DM Vinod Goswami asked to construct selfie point in London Fort in pithoragarh
डीएम विनोद गिरि गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

डीएम विनोद गोस्वामी ने लंदन फोर्ट का मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फोर्ट में चल रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने केएमवीएन अधिकारियों को लंदन फोर्ट में सेल्फी प्वाइंट का निर्माण, गैलरी में जनपद के दर्शनीय, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के फोटोफ्रेम लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने फोर्ट में संचालित गतिविधियों का बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार करने के लिए मुख्य मार्गों पर होर्डिंग लगाने, स्थानीय कलाकृतियों की जानकारी पर्यटकों को देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: हैड़ाखान रोड पर चलना संभलकर...सिर पर कभी भी गिर सकते हैं बोल्डर, आए दिन होते हैं हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय कलाकृति से निर्मित उत्पादों का अलग से स्टॉल लगाने को भी कहा। डीएम ने भाव राग ताल नाट्य अकादमी के कैलाश कुमार से मुखौटों के बारे में भी जानकारी ली। टिकट घर कर्मी ने बताया कि प्रत्येक दिन करीब सौ पर्यटक लंदन फोर्ट घूमने आते हैं। बताया कि प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क 20 रुपये रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed