{"_id":"6557a849c0cf8c15dc0e78b9","slug":"dm-upset-over-reduction-in-height-of-mines-security-wall-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-6990-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खान की सुरक्षा दीवार की ऊंचाई कम होने पर डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खान की सुरक्षा दीवार की ऊंचाई कम होने पर डीएम खफा
Fri, 17 Nov 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। जिलाधिकारी रीना जोशी ने एनजीटी की शिकायत पर बजेता सोप स्टोन माइन का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा दीवारों की ऊंचाई मानक से कम मिलने और पौधरोपण कार्य उचित स्थलों पर नहीं करने पर नाराजगी जताई।
गांव के दुर्गा सिंह, इंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने प्रधान की ओर से एनजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) नई दिल्ली को गांव हित में दिए नौ बिंदुओं को झूठा बताते हुए शिकायती पत्र भेजा था। इसका संज्ञान लेते हुए एनजीटी ने जिलाधिकारी को 30 नवंबर तक जांच आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। डीएम ने माइन स्वामी और कर्मचारियों को शीघ्र सुरक्षा दीवार की ऊंचाई मानक के अनुसार करने, पर्यावरण और ग्रामीण हित में किए जाने वाले कार्यों को शीघ्र करने के निर्देश दिए। निरीक्षण टीम में उपजिलाधिकारी मुनस्यारी श्रेष्ठ गुनसोला, खान अधिकारी राहुल नेगी, पर्यावरण बोर्ड हल्द्वानी से हरीश चंद्र जोशी, तहसीलदार तेजम देवेंद्र सिंह डसीला आदि रहे।