फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM took stock of the demolished bridge

डीएम ने ध्वस्त पुुल का जायजा लिया

Sun, 05 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली Updated Sun, 05 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
DM took stock of the demolished bridge
टूटे पुल का निरीक्षण करते डीएम डा. रंजीत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने रविवार को न्योलियासेरा पहुंचकर ध्वस्त मोटर पुल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने दो महीने के भीतर नया पुल बनाने के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिए। एक फरवरी को दो ट्रकों के गुजरने के दौरान यह पुल गिर गया था। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने पुल पर लगे गार्डरों के साथ ही पुल पर लगे सीमेंट की जांच के लिए सैंपल भेजने के निर्देश दिए। कहा कि निर्धारित समय पर पुल का निर्माण हो जाना चाहिए। पुल के लिए धन की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने पुल बनने तक कुलूर नदी के रास्ते वैकल्पिक मोटर मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए और कहा कि ये काम तत्काल शुरू हो जाना चाहिए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीसी पंत ने जिलाधिकारी को बताया कि विभाग के पास 54 मीटर के पुल का सामान उपलब्ध है। दो महीने में यह पुल बन जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान मोहन चंद्र जोशी, नारायण सिंह के साथ ही ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि पुल बनने के बाद ही पुल के नटबोल्ट गिरने लगे थे। पुल की गुणवत्ता पर निर्माण के समय ही लोगों ने सवाल उठाए थे, लेकिन इसको गंभीरता से नहीं लिया गया। जिलाधिकारी ने कहा टेक्निकल जांच कराई जा रही है, जो भी कारण सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई होगी। निरीक्षण में लोनिवि विश्व बैंक डिवीजन के अधीक्षण अभियंता डीएन पांडे भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed